ख़ास ख़बरताज़ा ख़बरराजनीति

अफवाहों पर विराम,ऊंचाहार (unchahar) से चुनाव लड़ेंगे मनोज पांडेय

क़ौमी रिपोर्टर:स्वामी प्रसाद मौर्या (swami prasad maurya) के इस्तीफे से रायबरेली में अचानक अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। यह अफवाहें मनोज पांडेय (manoj pandey) की विधानसभा सीट को लेकर सोशल मीडिया की सुर्खी बन गई। सूत्रों के हवाले से खबरें आने लगीं कि मनोज पांडेय रायबरेली सदर से चुनाव लड़ेंगे।
क्यों उड़ीं अफवाहें
दरअसल ऊंचाहार सीट पर मनोज पांडेय दो बार सपा से चुनाव जीते हैं। 2012 में जीते तो सपा सरकार में मंत्री बने। 2017 में भी जीते लेकिन सरकार भाजपा की बनी तो विपक्ष में रहे। दोनो बार मनोज पांडेय के मुख्य प्रतिद्वंदी उत्कर्ष मौर्या रहे। उत्कर्ष मौर्या स्वामी प्रसाद मौर्या के बेटे हैं। उत्कर्ष दोनों बार भाजपा से चुनाव लड़कर बहुत कम मार्जिन के साथ रनरअप रहे। जैसे ही स्वामी प्रसाद मौर्या ने भाजपा छोड़ी और सपा में जाने की बात लोगों को पता चली इन अफवाहों का बाज़ार गर्म हो गया। अन्दाज़ा लगाया गया कि स्वामी सपा में गए तो बेटा भी उसी पार्टी में जायेगा। बेटा दो बार भाजपा के टिकट से बहुत कम मार्जिन से हारे हैं लेहाज़ा ऊंचाहार से चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में अफवाहों के पंख लग गए कि मनोज पांडेय सदर सीट से चुनाव लड़ेंगे।
कौन हैं मनोज पांडेय और स्वामी प्रसाद मौर्या
मनोज पांडेय सपा के कद्दावर नेता और पार्टी का ब्राह्मण  चेहरा हैं। सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए भी अपनी विधानसभा सीट के करीब रहे और हर सुख दुख में अपने समर्थकों के साथ खड़े रहे। मुस्लिम यादव और ब्राह्मण के अलावा दलितों के बीच भी उन्होंने अच्छी पैठ बना रखी है। वहीं स्वामी प्रसाद मौर्या बसपा से चुनाव जीत कर मंत्री बनने के बाद पार्टी के ताकतवर नेताओं में गिने जाते थे। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए। ऊंचाहार से कुछ दूर ही प्रतापगढ़ में बाघराय थाना इलाके के मूल निवासी स्वामी प्रसाद मौर्या कुशीनगर से भाजपा के विधायक और मंत्री बने जबकि बेटा उत्कर्ष मौर्या ऊंचाहार से किस्मत आज़माता रहा। हालांकि 2012 और 2017 में भी मनोज पांडेय के सामने उन्हें शिकस्त मिली।
कैसे लगा अफवाहों पर विराम
मंगलवार को दोपहर में स्वामी प्रसाद के इस्तीफे से शुरू हुई अफवाह रात होते होते दम तोड़ गई। दिनभर मनोज पांडेय अपने रायबरेली आवास पर क्षेत्र के लोगों के साथ मीटिंग करते रहे। शाम के समय अफवाहों की खबर उन तक पहुंची तो उन्होंने एक वीडियो मैसेज जारी किया। मैसेज में उन्होंने अपनी दिनभर चली मीटिंग का ज़िक्र करते हुए यह संदेश भी दिया कि वह ऊंचाहार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर चुके हैं।

संबंधित पोस्ट

मॉडर्न महिला ग्रुप ने धूमधाम से मनाया तीजोत्सव,आरती रस्तोगी ने पहना तीज क्वीन का ताज

Qaumi Reporter

कांग्रेस (congress) की विरासत वाले अमेठी(amethi) ज़िले की गौरीगंज (gauriganj) सीट का यह है पूरा लेखा जोखा

Qaumi Reporter

वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पास: 288 पक्ष में, विपक्ष में पड़े 232 वोट

Qaumi Reporter

Leave a Comment