क़ौमी रिपोर्टर:इसीसी के टूकर हाल में 2002 बैच के पुरातन छात्रों की इतने सालों बाद मुलाकात हुई तो पुरानी यादें ताज़ा हो गईं। यह पुरातन छात्र छात्राएं बीते रविवार यानि 26 दिसम्बर को जब एक साथ मिले तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। इतना ही नहीं,इस कार्यक्रम के आयोजकों ने तत्कालीन प्राचार्यों और गुरुजनों को भी आमंत्रित किया था।
इस तरह संभव हुआ आयोजन
इविंग क्रिश्चियन कालेज में 2002 के पास आउट और संस्कृत विभाग में सहायक अध्यापक के पद कार्यरत डॉ अरुणेय मिश्रा, के साथ साथ पवन तिवारी,सुजीत दूबे और उमेश शुक्ला ने पहले तो सोशल मीडिया के जरिये 2002 में पास आउट छात्र छात्राओं के नम्बर ढूंढे। बाद में व्हाट्सएप्प पर एक ग्रुप बनाकर उन्हें एकजुट किया। इसके बाद सभी को एक साथ मिलने के लिये 26 दिसम्बर 2021 के लिये आमंत्रित किया। इस समागम में 2002 की छात्र छात्रायें देश के कोने कोने से 26 दिसम्बर को जब कालेज पहुंचे तो एक बार फिर पुरानी यादें ताजा हो उठीं। इतना ही नहीं, जिन शिक्षकों ने उन्हें शिक्षा दी थी उनके साथ साथ तत्कालीन प्राचार्यों को देख ये सभी भाव बिभोर हो उठे। लगभग 20 वर्षो के बाद सभी छात्र कालेज के टूकर हाल में एकत्रित हुए और अपने अनुभवों व उपलब्धियों को साझा किया। इस अवसर पर सभी छात्रो को गुरुजनों का आशीर्वचन भी प्राप्त हुआ। इस अवसर पर पुरातन छात्रों ने सभी गुरुजनों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया।
