ताज़ा ख़बरराज्य

दर्दनाक हादसा:शामली में लगातार हो रही बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत,एक ही परिवार के चार लोगों की दबकर मौत

शामली,क़ौमी रिपोर्टर:चक्रवाती तूफान ताऊते का असर जनपद शामली में भी देखने को मिला है। यहां एक मकान की छत गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ है। छत के मलबे में दबकर एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई है।मकान कच्ची छत का बना हुआ था। पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही रिमझिम बारिश की वजह से मकान भरभरा कर गिरा जिसकी वजह से यह घटना हुई है।
मकान की छत गिरने से मां,दो मासूम बेटी और एक बेटे की मौत हुई है। इस दर्दनाक हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया गया था। शामली में पिछले 24 घंटे से तेज हवाओं के साथ लगातार रिमझिम बारिश हो रही थी। जिसमें ताऊते चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिला है। इस रिमझिम बारिश ने सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंसारियान में एक मकान को अपनी चपेट में ले लिया। जिसकी वजह से मकान गिर जाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई है। मरने वालों में 36 वर्षीय अफसाना(माँ), 14 वर्षीय सुहेल(पुत्र), 12 वर्षीय सानिया(पुत्री) और 10 वर्षीय इरम(पुत्री) शामिल है। घटना सुबह 5 बजे की है। जिसमें मकान की छत गिरने के बाद पड़ोसियों ने मलबे से परिवार के सभी सदस्यों को बाहर निकाला है।
बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से मकान में दबे सभी सदस्यों को चिकित्सालय पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने परिवार के चारों सदस्यों को मृत घोषित कर दिया है। मकान की छत गिरने से हुई परिवार के चार सदस्यों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बारिश के चलते जो मकान गिरा है उसकी छत लकड़ी की कड़ियों से बनी हुई थी।

संबंधित पोस्ट

दुःखद: आईआईटी कानपुर के सहायक कुलसचिव ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Qaumi Reporter

अखाड़े के माहिर चुनावी मैदान में, एआइएमआइएम ने बॉडी बिल्डर चैंपियन को उतारा चुनावी अखाड़े में

Qaumi Reporter

सीएम योगी ने बदली प्राईमरी स्कूलों की दशा और दिशा,अंग्रेज़ी में बातचीत और प्रोजेक्टर से कर रहे हैं पढ़ाई

Qaumi Reporter

Leave a Comment