संस्कृति

पत्रकार की अंतिम विदाई करने घर का कोई न पहुंचा तो यूपी पुलिस ने निभाया फर्ज,दिया कंधा,सैल्यूट

लखनऊ, क़ौमी रिपोर्टर: यहां पुलिस का एक बार फिर मानवीय चेहरा सामने आया है।राजधानी में एक पत्रकार की कोविड-19 से मौत हुई और परिवार वाले नहीं पहुंच सके तो पुलिस वालों ने न केवल उसका अंतिम संस्कार किया बल्कि ससम्मान कांधा भी दिया।सैल्यूट है ऐसे पुलिस वालों को।

इस जानकारी को फेसबुक पर शेयर करने वाले विश्व शर्व मिश्रा की ज़बानी सुनिए पूरी दास्तान,तेज सिंह पुत्र NP सिंह (लावारिस) की अंतिम विदाई में कंधा देते हुए SI दयाराम साहनी,अरुण यादव राजेंद्र बाबू, प्रशांत सिंह थाना गोमती नगर लखनऊ बैकुंठ धाम लखनऊ पहुंचे…..

नोट : यह भी चेहरा है पुलिस का जिसको हम सब को जानना चाहिए – क्योंकि अमूमन चर्चा होती है कि उसने यह किया गलत कर दिया, उसने पैसा ले लिया, उसने दबाव बना दिया ठीक है मैं मानता हूं लेकिन वैसे ही हम सब को यह भी मानना होगा कि मात्र 5 परसेंट ऐसे लोग होते हैं जो पूरे सिस्टम का नाम खराब करते हैं 95 पर्सेंट लोग ठीक व अच्छे होते हैं एग्जांपल आपके सामने है I

यह अलग व्यक्ति नहीं होते हैं इनका भी परिवार होता है, इनके भी बच्चे होते हैं और इनको भी खांसी जुखाम होता है तो इसलिए आज मैंने सोचा इस विषय पर थोड़ी रोशनी डाली जाए और खुद को थोड़ा सुधारा जाए I

संबंधित पोस्ट

मिसाल बने शेर ख़ाँ, गोद लिए हिन्दू बेटे की सनातनी रस्मों रिवाज से की शादी

Qaumi Reporter

‘तीन तलाक़’ फेम अतिया साबरी के हक़ में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

Qaumi Reporter

इस्लाम की नज़र में औरतें निहायत अहम और क़ीमती,हर क़ीमती अशिया और इंसान को ढाँक कर रखा जाता है:मौलाना क़ारी इसहाक गोरा

Qaumi Reporter

Leave a Comment