राज्यसेहत

इसे कहते हैं जज़्बा, जौनपुर के समाजसेवी ने जिला अस्पताल में दान की दो मिनी वेंटिलेटर

जौनपुर, मोहम्मद अब्बास, क़ौमी रिपोर्टर: कहावत है कि भूख के समय रूखी सूखी भी मिले तो वह बहुमूल्य है।ऐसे ही कठिन समय में जब पूरी दुनिया में कोरोना महामारी से हाहाकार मचा है।भरपूर उपलब्ध चिकित्सकीय साधन भी कम पड़ रहे हैं।तब ज़िले के एक समाजसेवी ने जिला अस्पताल में  मिनी वेंटिलेटर दान कर मिसाल कायम की है। ज़िले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

ऐसे में कई मरीजों को गंभीर रूप से ऑक्सीजन की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा भरपूर प्रयास किया जा रहा है लेकिन फिर भी मरीजों की बढ़ती संख्या का दबाव प्रशासन के ऊपर बना हुआ है।ऐसे में जनपद के समाजसेवी ज्ञानप्रकाश ने जिला अस्पताल को दो मिनी वेंटीलेटर मुहैया कराए हैं।इस मिनी वेंटिलेटर की कीमत तकरीबन आठ लाख बताई जा रही है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा का कहना है कि ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहे गंभीर मरीजों के लिए यह काफी फायदेमंद मशीन है।इस मशीन के आ जाने से निश्चित तौर पर जनपद को फायदा मिलेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल इसके अलावा L2 में 20 वेंटीलेटर और ट्रामा सेंटर में चार वेंटिलेटर भी शुरू हो चुके हैं।

संबंधित पोस्ट

कोरोना को लेकर तनाव में हैं? संपर्क कीजिये उत्तर प्रदेश पुलिस के सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा की स्ट्रेस साल्यूशन मेडी हेल्पलाइन से

Qaumi Reporter

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज़ ली

Qaumi Reporter

Leave a Comment