ख़ास ख़बरराज्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना पॉज़िटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

लखनऊ,क़ौमी रिपोर्टर:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है।योगी ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

‘शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं।’
उन्होंने अपने संपर्क में लोगों से भी जांच कराए जाने के लिए कहा है।
योगी के इस ट्वीट पर सैकड़ों लोगों ने रिप्लाई करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
हालांकि इससे पहले किये गए ट्वीट के ज़रिये योगी ने बताया है कि सभी कार्य वर्चुअली संपादित हो रहे हैं।उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर भी ट्वीट किया और अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

संबंधित पोस्ट

लखनऊ में सभी शिक्षण संस्थान 15 अप्रैल तक बंद

Qaumi Reporter

बाराबंकी ज़िला अस्पताल की यह तस्वीरें दिल दहलाने वाली हैं, कोविड रिपोर्ट के इंतज़ार में तड़प कर मर गई महिला

Qaumi Reporter

Raebareli News: डीएम ने निपुण विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को किया सम्मानित

Qaumi Reporter

Leave a Comment