अपराध

लखनऊ में हनी ट्रैप गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ा, प्रतिष्ठित कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं गैंग में शामिल

लखनऊ,क़ौमी रिपोर्टर:लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के दिशा निर्देश पर पुलिस ने हनीट्रैप चलाने वाले पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

यह गिरोह पेशेवर तरीके से सोशल मीडिया साइट के जरिये अपने आसपास के लोगों को चिन्हित कर टेलीफोन से मीठी-मीठी बातें कर अपने जाल में फंसा कर अपने स्थान पर बुलाता था।
इस गैंग में बीए की दो छात्राएं भी शामिल हैं जो अश्लील बातों में फंसा कर जाल में फंसे व्यक्ति के कपड़े उतरवा देती थी।
इसके बाद गैंग के तीन लोग पुलिस की वर्दी में आ जाते थे।नकली वर्दी पहने यह फर्जी पुलिस वाले वीडियो बनाकर जाल में फंसे व्यक्ति को ब्लैकमेल करते थे। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए की ठगी करते थे।
हजरतगंज पुलिस ने इस गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए लोगों में तीन छात्र और दो छात्राएं शामिल हैं।पुलिस के मुताबिक इनमें विद्यांत हिन्दू पीजी कालेज में बीए का छात्र अजीजुल हसन,मिर्जापुर में केबी डिग्री कालेज के बीएससी का छात्र पंकज गुप्ता और लखनऊ विश्विद्यालय में बीए का छात्र अतुल सक्सेना खाकी वर्दी पहन कर नकली पुलिस वाले बनते थे।
जबकि स्वतंत्र गर्ल्स डिग्री कालेज में बीए की छात्रा और नवयुग पीजी कालेज में बीए की छात्रा फ़ोन पर लोगों को हनी ट्रैप में फंसाती थी।
डीसीपी मध्य सोमेन वर्मा और एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा की अगुवाई में हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार किए गए गैंग के कब्जे से एक दरोगा की वर्दी,एक कांस्टेबल की वर्दी और एक एयर पिस्टल,इयोन कार समेत हनी ट्रैप में फँसाये गए लोगों से वसूली के 4,800 रुपए व 6 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

संबंधित पोस्ट

Raebareli News:ई-रिक्शा में महिलाओं से झगड़ा कर चेन लूटने वाला गिरोह पकड़ा गया

Qaumi Reporter

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमला: 28 पर्यटकों की मौत, लश्कर से जुड़े TRF ने ली जिम्मेदारी

Qaumi Reporter

बलरामपुर में पूर्व सांसद रिजवान ज़हीर पर रासुका के तहत मुकदमा

Qaumi Reporter

Leave a Comment