राजनीति

AIMIM ने गुजरात जीत के बाद यूपी पंचायत इलेक्शन के लिए बनाया भागीदारी संकल्प मोर्चा

प्रयागराज,क़ौमी रिपोर्टर:गुजरात के मैन्युसिपल्टी और तालुका पंचायत में उम्मीदों से ज़्यादा सीट हासिल करने वाली एआईएमआईएम यूपी में भी पंचायत इलेक्शन के लिये कैंडिडेट खड़ा करेगी।एआईएमआईएम ने इसके लिए सूबे की आठ छोटी पार्टियों से एलाइंस किया है।
पार्टी के स्पोक्सपर्सन अफसर महमूद ने एलाइंस में शामिल पार्टियों की लिस्ट जारी करते हुए बताया कि पंचायत इंतेखाबात में पार्टी ‘भागीदारी संकल्प मोर्चा’ के बैनर पर उम्मीदवारों को टिकट फ़राहम करेगी।
जारी की गई लिस्ट के मुताबिक पंचायत इंतेखाबात में एआईएमआईएम ने बाबूलाल कुशवाहा की जनाधिकार पार्टी,ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी,अपना दल कृष्णा पटेल गुट, बाबू राम पाल की राष्ट्रीय उदय पार्टी,प्रेमचंद प्रजापति की राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी,अनिल चौहान की राष्ट्रीय क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) और राम सागर बिंद की भारत माता पार्टी के साथ एलाइंस किया है।
हम बता दें कि हाल ही में गुजरात के मैन्युसिपैलिटी इलेक्शन में एआईएमआईएम ने शानदार जीत दर्ज कराई थी।यहां गोधरा और मोडासा नगर पालिका इलेक्शन में 8 उम्मीदवारों में 7 और 12 उम्मीदवारों में 9 सीटों पर जीत दर्ज कराई थी।

संबंधित पोस्ट

Congress On OBC: कांग्रेस ओबीसी को 1990 से ही नजरअंदाज कर रही, राहुल ने मानी गलती

Qaumi Reporter

इस्लाम की नज़र में औरतें निहायत अहम और क़ीमती,हर क़ीमती अशिया और इंसान को ढाँक कर रखा जाता है:मौलाना क़ारी इसहाक गोरा

Qaumi Reporter

AIMIM ने यूपी पंचायत इलेक्शन में एलाइंस के जरिेए उतारे कैंडिडेट, लिस्ट जारी

Qaumi Reporter

Leave a Comment