कानूनख़ास ख़बर

जस्टिस संजय यादव होंगे इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

प्रयागराज,क़ौमी रिपोर्टर:सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति संजय यादव को चीफ जस्टिस नियुक्त करने की संस्तुति की है। जस्टिस संजय यादव जबलपुर हाई कोर्ट से स्थानांतरित होकर इलाहाबाद हाईकोर्ट आए थे।
चीफ जस्टिस गोविंद माथुर के सेवानिवृत्त होने पर वरिष्ठतम होने के आधार पर जस्टिस संजय यादव को कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश के रुप मे 14 अप्रैल को नियुक्त किया गया था।
न्यायमूर्ति संजय यादव ने 25 अगस्त 1986 को वकील के रूप में अपना करियर शुरू किया था। जबलपुर में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की। मध्य प्रदेश के उप-महाधिवक्ता के रूप में कार्य किया। न्यायमूर्ति संजय यादव को 2 मार्च, 2007 को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया।
15 जनवरी, 2010 को स्थायी न्यायाधीश बनाया गया। उन्हें 06 अक्टूबर, 2019 से 02 नवंबर, 2019 तक और 30 सितंबर, 2020 से 02 जनवरी, 2021 तक मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। सिविल, संवैधानिक व राजस्व मामलों के अधिवक्ता के रूप में वह प्रसिद्ध हैं। वह मध्य प्रदेश के डिप्टी एडवोकेट जनरल भी रह चुके हैं।

संबंधित पोस्ट

Raebareli News: डीएम ने निपुण विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को किया सम्मानित

Qaumi Reporter

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवेदन की तिथी 31 मार्च तक, इस बार होगी ज़्यादा पारदर्शी

Qaumi Reporter

RISE OF GANDHI’S DOMINANCE AND REASONS BEHIND THEIR DOWNFALL IN THEIR CONSTITUENCIES AND INDIAN POLITICS AS A WHOLE

Qaumi Reporter

Leave a Comment