ख़ास ख़बरराजनीति

साबिक़ मिनिस्टर मुख्तार अनीस के आखिरी दीदार को पहुंचे अखिलेश यादव,कुनबे वालों के ग़म में हुए शरीक

लखनऊ,क़ौमी रिपोर्टर:समाजवादी पार्टी के क़ौमी सद्र साबिक़ सीएम अखिलेश यादव ने आज बुध के रोज़ समाजवादी पार्टी के सीनियर लीडर साबिक़ एमपी और यूपी सरकार के साबिक़ कैबिनेट मिनिस्टर मुख्तार अनीस  के इन्तेक़ाल पर उनके गोमतीनगर लखनऊ में वाके रेजिडेंस पर जाकर अयादत की।

अखिलेश यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी भी मौके पर मौजूद रहे।
यादव ने मुख्तार अनीस के समाजवादी आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए परिजनों से दुःख साझा किया। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौर में  अनीस लोकतंत्र की लड़ाई में जेल गए। संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी से शुरू हुआ उनका राजनैतिक सफर आजीवन समाजवादी मूल्यों के लिए समर्पित रहा। उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रहते हुए उन्होंने जनहित में महत्वपूर्ण फैसले लिए जिसका लाभ जनता को मिला। उनका निधन समाजवादी पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।यादव ने  मुख्तार अनीस के दोनों पुत्रों जहीर अब्बास और यूसा रिजवी़, पत्नी, भाई से मुलाकात कर सांत्वना दी।

संबंधित पोस्ट

गांव के मुहाने पर बैनर ‘नेताओं का इस गांव में आना वर्जित है’

Qaumi Reporter

एग्ज़िट पोल पर इतराने की ज़रूरत नहीं, पिछले तजुर्बे बहुत अच्छे नहीं रहे हैं

Qaumi Reporter

संजय यादव इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

Qaumi Reporter

Leave a Comment