कानूनख़ास ख़बरताज़ा ख़बरराजनीतिसंस्कृति

वीर वीरा पासी की जयंती पर डॉ. शशिकांत शर्मा ने किया नमन, पासी समाज ने भेंट किया चित्र

किशुनपुर रामचन्द्र स्थित सपा कैम्प कार्यालय में आयोजित हुआ जयंती समारोह, वीरता और स्वाभिमान के इतिहास को किया याद

रायबरेली। वीर वीरा पासी की जयंती पर बुधवार को 180 सदर विधानसभा क्षेत्र के किशुनपुर रामचन्द्र स्थित समाजवादी पार्टी के कैम्प कार्यालय में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पासी समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके शौर्य, साहस, स्वाभिमान एवं ऐतिहासिक योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं सदर विधानसभा क्षेत्र के नेता डॉ. शशिकांत शर्मा ने वीर वीरा पासी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी उनकी ऐतिहासिक भूमिका और राणा बेनी माधव बख्श सिंह से उनके संबंधों का उल्लेख करते हुए उनके संघर्ष और वीरता को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता जताई।

समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पासवान ने कहा कि वीर वीरा पासी का जीवन साहस, आत्मसम्मान और अदम्य इच्छाशक्ति का प्रतीक है। ऐसे महापुरुषों के योगदान को याद करना और उनके इतिहास को संरक्षित रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

पासी समाज ने डॉ. शशिकांत शर्मा को भेंट किया चित्र

समारोह के दौरान पासी समाज के प्रतिनिधियों ने डॉ. शशिकांत शर्मा को वीर वीरा पासी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। इस पर डॉ. शर्मा ने समाज के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि यह चित्र केवल एक तस्वीर नहीं, बल्कि समाज के गौरवशाली इतिहास, स्वाभिमान और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए भावनात्मक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है।

शिक्षा, रोजगार और सामाजिक अधिकारों के लिए आवाज उठाने का भरोसा

डॉ. शशिकांत शर्मा ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान, समान अवसर और विकास की मुख्यधारा में भागीदारी मिलनी चाहिए। किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति शिक्षा, रोजगार और युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने से ही संभव है। उन्होंने कहा कि पासी समाज के गौरवशाली इतिहास को उचित सम्मान दिलाने के साथ शिक्षा, अधिकारों और सामाजिक भागीदारी से जुड़े मुद्दों को भी मजबूती से उठाना जरूरी है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाज के मान-सम्मान, अधिकारों और जायज मांगों की आवाज उठाने के साथ सामाजिक एवं शैक्षिक उत्थान के प्रयासों में वह हमेशा सहभागी रहेंगे। साथ ही उन्होंने आपसी विश्वास, संवाद और सामाजिक एकजुटता मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में ज्ञान प्रकाश पासवान, राजेश कुमार मौर्य, प्रशांत कुमार रावत, अजीत कुमार रावत, बब्लू पासी, कोमल कुमार रावत, सुशील कुमार पासवान, अमित कुमार रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बुद्धराम पासी और शुभम पासी सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता एवं पासी समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

समारोह का समापन वीर वीरा पासी के आदर्शों और योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

संबंधित पोस्ट

त्योहारों पर खलल डालने वालों की खैर नहीं! शहर में SP की फुट पेट्रोलिंग

Qaumi Reporter

क़ुरान पाक में तरमीम की ख्वाहिश रखने वाले वसीम रिज़वी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Qaumi Reporter

रायबरेली में हमले से सुरक्षा हेतु जीआईसी ग्राउंड में अभ्यास (ड्रिल) का आयोजन

Qaumi Reporter

Leave a Comment