उपलब्धिख़ास ख़बरताज़ा ख़बरशिक्षा

Raebareli News: डीएम ने निपुण विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को किया सम्मानित

रायबरेली, 21 मार्च 2025: परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 और 2 के बच्चों को पढ़ाई में निपुण बनाने वाले प्रधानाध्यापक और शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से निपुण भारत मिशन के तहत एक विशेष कार्यक्रम गोपाल सरस्वती इंटर कॉलेज सभागार रतापुर में आयोजित कर इसे निपुण सम्मान दिवस के तौर पर मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय रहे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि निपुण भारत अभियान के तहत जनपद के 800 विद्यालयों में दो चरणों में निपुण टेस्ट डायट में अध्ययनरत प्रशिक्षुओं ने किया था। पहले चरण में दिसंबर 2024 और दूसरे चरण में फरवरी 2025 के दौरान डीएलएड प्रशिक्षुओं ने चिह्नित निपुण विद्यालयों में बच्चों का टेस्ट लिया था। इस अभियान के तहत जिले के कुल 800 विद्यालयों में से 624 विद्यालयों ने निपुण परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

परिषदीय विद्यालयों के कक्षा एक व दो के बच्चों का फरवरी में निपुण आंकलन किया गया। इसमें बच्चों की भाषाई दक्षता, जोड़कर पढ़ने व अंकों की पहचान का मूल्यांकन हुआ था। इस उपलब्धि में स्कूल के अध्यापकों, एसआरपी और छात्रों की मेहनत का योगदान रहा। इस मौके पर जिले में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले विकासखंड बछरावां, ऊंचाहार और राही के खंड शिक्षा अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक विद्यालय जमुनिया राही के बच्चों ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। राही ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय राजापुर की क्लॉस दो की छात्रा जाह्नवी और जमुनिया के सोनू का निपुण टेस्ट जिलाधिकारी के सामने किया गया। भविष्य में और बेहतर परिणामों के लिए एक विशेष प्रेजेंटेशन भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा प्रधानाध्यापकों को विभाग की तरफ से प्रमाणपत्र भी उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम में उप शिक्षा निदेशक डायट जय प्रताप सिंह, बीईओ बृजलाल, सत्य प्रकाश यादव, विजय सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, ऋचा सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

SOUTH AFRICA INDIA TEST सीरीज़ जीतने उतरेगा INDIA

Qaumi Reporter

सुन्नी मरकज़ दरगाह आला हज़रत का एलान,नरसिंहानंद के ख़िलाफ़ जुम्मे को एहतिजाज की अपील,नबी की मोहब्बत में 4 बजे तक बन्द रखें अपना कारोबार,मुक़ामी मस्जिदों में जुम्मे की नमाज़ एक बजे की जाएगी अदा

Qaumi Reporter

UP में 99 ग्राम प्रधान प्रत्याशियों की हो चुकी है मौत, आज फिर से वोटिंग,11 मई को परिणाम

Qaumi Reporter

Leave a Comment