रायबरेली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली आ रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी यहाँ कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी यहाँ 20 फ़रवरी को लखनऊ से रायबरेली बाइ रोड पहुंचेंगे। जहाँ रायबरेली से लगभग 30 किलोमीटर पहले बछरावां में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
बछरावां से हरचंदपुर त्रिपुला होते हुए रायबरेली पहुंचेंगे जहाँ मूल भारतीय छात्रावास में दलित छात्रों से मिलकर वार्ता करेंगे। राहुल गांधी यहाँ से बेला भेला जायेंगे जहाँ महिला संवाद का कार्यक्रम प्रस्तावित है। यहाँ से राहुल गांधी जगतपुर के बेनी माधव सिंह इंटर कालेज में बेनी माधव बक्श सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने जायेंगे।
पंकज तिवारी ने बताया कि यहाँ के बाद अगर समय बचा तो वह किसी गांव का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। दौरे के पहले दिन इन कार्यक्रमों के बाद राहुल गांधी भूएमऊ गेस्ट में वापस आकर विभिन्न संगठनों से मिलेंगे। दूसरे दिन 21 फ़रवरी को राहुल गांधी भूएमऊ गेस्ट हाऊस में जनता से मुलाक़ात कर उनकी समस्याएं जानेंगे।
यहाँ से भीरा गोविंदपुर पहुंचेंगे जहाँ बीरा पासी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद राहुल गाँधी रेल कोच फैक्ट्री जायेंगे। अंत में राहुल गाँधी लालगंज में युवाओं से मिलकर उनकी समस्याएं जानेंगे।
