अपराध

ऐसा गैंग जो निगाह रखता था डीजल भरे टैंकरों पर, और फिर रात के अंधेरे में होता था यह काम

रायबरेली पुलिस ने ऐसे गैंग के दो सदस्यों को पकड़ा है जो पेट्रोल पम्पो पर तेल सप्लाई करने वाले टैंकरों से डीजल चोरी करते हैं। पुलिस ने इनके कब्ज़े से चोरी किये गये डीजल समेत दर्जनों खाली पिपिया बरामद की है। यह गैंग अंतरप्रांतीय बताया जा रहा है। पकड़े गये गैंग सदस्यों में से एक मध्य प्रदेश और दूसरा पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ का बताया जा रहा है। दरअसल बीती ग्यारह फ़रवरी को कुंवर बहादुर सिंह नाम के व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि दो दिन पहले वह डीजल भरा टैंक महाराजगंज थाना इलाके के नायरा पेट्रोल पम्प सागरपुर के पास खड़ा करके घर गया था। सुबह आने पर उसके ढक्कन खुले थे और टैंकर से डीजल चोरी हुआ था। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मुखबिरों का जाल बिछाया तो अंतरप्रांतीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्त में आ गये। पुलिस ने इनके कब्ज़े से चोरी किये गये डीजल समेत खाली पिपिया बरामद की हैं। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि इनका गैंग और किन किन राज्यों में सक्रिय है।

संबंधित पोस्ट

Raebareli News: राह चलते कोई आपके बच्चे को दुलार करने लगे तो तुरंत हो जाइये सावधान, वह बच्चा चोर गैंग का सदस्य भी हो सकता है

Qaumi Reporter

फ़्रैक्चर गैंग ने की थी प्रयागराज के डॉक्टर ए के बंसल की हत्या, बेटे को न्यूरो सर्जन बनाने के लिए ऐडमिशन के नाम पर दिए थे दलाल को 50 लाख, पैसे डूबे तो दलाल को भेजवाया जेल, दलाल ने जेल पहुंच कर दिलीप मिश्रा के ज़रिए रच डाली हत्या की साज़िश

Qaumi Reporter

लखनऊ में हनी ट्रैप गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ा, प्रतिष्ठित कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं गैंग में शामिल

Qaumi Reporter

Leave a Comment