अपराधराज्य

बागपत में तार-तार हुई इंसानियत, मुर्दों के कफन चोरी, रिपैक करके बेचते थे बाजार में

बागपत,क़ौमी रिपोर्टर:बागपत से इंसनियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है।कोरोनाकाल में जब हर तरफ हाहाकार मचा है ऐसे समय में पुलिस ने कफन चोरों का एक गैंग पकड़ा है।

यह गैंग इन दिनों ज़्यादा तादाद में दफन होने आ रहे मुर्दों के जिस्म से कफ़न चोरी करते थे। यह गैंग शमशान और कब्रिस्तान दोनों जगह से कफन चोरी करता था।बाद में इसे धुलवा कर रिपैक करने के बाद बाजार में ग्वालियर मार्क की मुहर लगा कर बाजार में दोबारा बेच देते थे।

बड़ौत पुलिस ने सीओ आलोक सिंह के नेतृत्व में गैंग के सरगना प्रवीण जैन समेत,श्रवण शर्मा,आशीष जैन,ऋषभ जैन,राजू शर्मा,बबलू कश्यप,शाहरुख खान को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इनके कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी किये गए कफन की खेप भी बरामद की है।

समझना मुश्किल नहीं कि ऐसे समय में जब कोरोना संक्रमण चरम पर है,यह इस कफ़न को जिस जिस दुकान पर बिक्री के लिए दिया गया होगा वहां वहां संक्रमण का खतरा बढ़ गया होगा।

संबंधित पोस्ट

इलाहाबाद हाइकोर्ट ने 5 शहरों के लिए 26 अप्रैल तक कड़े प्रतिबंधों का दिया निर्देश

Qaumi Reporter

Raebareli News: मां ने ही अपने सगे बेटे की दे दी सुपारी, सुपारी किलर के मोबाइल से खुला राज

Qaumi Reporter

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमला: 28 पर्यटकों की मौत, लश्कर से जुड़े TRF ने ली जिम्मेदारी

Qaumi Reporter

Leave a Comment