ख़ास ख़बरराजनीति

UP में 99 ग्राम प्रधान प्रत्याशियों की हो चुकी है मौत, आज फिर से वोटिंग,11 मई को परिणाम

लखनऊ,क़ौमी रिपोर्टर:कोरोना काल में पंचायत चुनाव कराया जाना कितना भारी पड़ा है, इसकी बानगी धीरे-धीरे देखने को मिल रही है. कई जिलों में मतदान कर्मियों की चुनाव के दौरान मौत की खबरें सामने तो आई थी, लेकिन अब राज्य निर्वाचन आयोग ने जो आंकड़ा जारी किया है वह चौंकाने वाला है. आपको जानकर हैरानी होगी कि पंचायत चुनाव के दौरान प्रधान पद के 99 प्रत्याशियों की मौत हुई है. इन सभी 99 ग्राम पंचायतों में आज चुनाव कराया जाएगा.

मृतक प्रत्याशियों का जिलेवार विवरण-
कुशीनगर – 11, एटा – 1, गोरखपुर – 1, ललितपुर – 1, भदोही – 3, बाराबंकी – 7,  फिरोजाबाद – 2, कौशांबी – 4,  मुजफ्फरनगर – 1, वाराणसी -1,  बहराइच – 7, औरैया – 3, जालौन – 2,  मिर्जापुर – 4,  बांदा – 4,  उन्नाव- 8,  बलिया – 6, सीतापुर – 1, अमेठी – 3,  हमीरपुर – 1,  संभल -2,  सिद्धार्थ नगर – 1, कानपुर देहात – 2, मऊ – 2, अंबेडकर नगर – 1, कासगंज – 2,  सोनभद्र – 5, बस्ती – 3,  बुलंदशहर – 4,  फर्रुखाबाद – 2,  मुरादाबाद – 3, अलीगढ़ – 2

बता दें कि जिन 99 ग्राम प्रधान प्रत्याशियों की मौत हुई है उनमें से कितने की मौत कोरोना के संक्रमण से हुई है ये स्पष्ट नहीं है. इन सभी 32 जिलों की 99 ग्राम पंचायतों में रविवार 9 मई को चुनाव कराया जा रहा है. 11 मई को सभी 99 सीटों के लिए वोटों की गिनती होगी.

संबंधित पोस्ट

सेवाभाव से अल्पसंख्यकों का दिल जीत रहे हैं जुनेद आलम

Qaumi Reporter

Congress On OBC: कांग्रेस ओबीसी को 1990 से ही नजरअंदाज कर रही, राहुल ने मानी गलती

Qaumi Reporter

जाहिदा फाउंडेशन ने स्थानीय स्तर पर विश्वव्यापी महामारी कोरोना में निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले लोगों को किया सम्मानित

Qaumi Reporter

Leave a Comment