राजनीति

पंचायत इलेक्शन का नोटिफिकेशन जारी, चार स्टेजों में कराई जाएगी वोटिंग

लखनऊ,क़ौमी रिपोर्टर: स्टेट इलेक्शन कमीशन ने पंचायत इंतेखाबात (PANCHAYAT ELECTION) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आज से ही मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट भी लागू हो गया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल चार स्टेजों में इलेक्शन पूरे होंगे। स्टेट इलेक्शन कमीशन ने बताया कि 15 अप्रैल,19 अप्रैल,26 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी।
पहले चरण के मतदान में कुल 18 ज़िले शामिल हैं। यहां 15 अप्रैल को चुनाव होंगे।जारी अधिसूचना के मुताबिक पहले चरण में सहारनपुर गाजियाबाद रामपुर बरेली हाथरस आगरा कानपुर नगर झांसी महोबा प्रयागराज रायबरेली हरदोई अयोध्या श्रावस्ती संत कबीर नगर गोरखपुर जौनपुर भदोही में मतदान होगा।
दूसरे चरण के मतदान में कुल 20 ज़िले शामिल हैं।यहां 19 अप्रैल को चुनाव प्रक्रिया होगी।इन जिलों में मुजफ्फरनगर बागपत गौतम बुध नगर बिजनौर अमरोहा बदायूं एटा मैनपुरी कन्नौज इटावा ललितपुर चित्रकूट प्रतापगढ़ लखनऊ लखीमपुर खीरी सुल्तानपुर गोंडा महाराजगंज वाराणसी आजमगढ़ खास तौर पर शामिल हैं।
तीसरे चरण के मतदान में भी 20 ज़िले शामिल हैं।यहां 26 अप्रैल को मतदान होगा।जिनमे शामली मेरठ मुरादाबाद पीलीभीत कासगंज फिरोजाबाद औरैया कानपुर देहात जालौन हमीरपुर फतेहपुर उन्नाव अमेठी बाराबंकी बलरामपुर सिद्धार्थनगर देवरिया चंदौली मिर्जापुर बलिया में वोट डाले जाएंगे।
चौथे चरण में 17 ज़िले शामिल हैं।यह अंतिम चरण है और 29 अप्रैल को चुनाव सम्पन्न होगा। इनमें बुलंदशहर हापुड़ संभल शाहजहांपुर अलीगढ़ मथुरा फर्रुखाबाद बांदा कौशांबी सीतापुर अंबेडकरनगर बहराइच बस्ती कुशीनगर गाजीपुर सोनभद्र मऊ शामिल हैं जहां मतदान होगा। स्टेट इलेक्शन कमीशन के मुताबिक 2 मई को वोटों की गिनती होगी।
आइए जान लेते हैं सूबे में पंचायतों से जुड़ी कुछ खास जानकारी। यूपी में ग्राम पंचायतों की संख्या 58,189,ग्राम पंचायतों के वार्डों की संख्या 7,32,563,यूपी में क्षेत्र पंचायतों की संख्या 826,क्षेत्र पंचायतों की वार्डों की संख्या 75,855,यूपी में जिला पंचायतों की संख्या 75,जिला पंचायत के पदों की संख्या 3,051,यूपी में मतदान केंद्रों की संख्या 80,762,यूपी में मतदाताओं की संख्या 12.39 करोड़ है।

संबंधित पोस्ट

उद्यमियों की दो टूक, जो मांगें मानेगा, उसी को पौने दो करोड़ वोट

Qaumi Reporter

आजम खान की सलामती के लिये हिन्दू अधिवक्ता ने रखा रोजा

Qaumi Reporter

AIMIM ने यूपी पंचायत इलेक्शन में एलाइंस के जरिेए उतारे कैंडिडेट, लिस्ट जारी

Qaumi Reporter

Leave a Comment