अन्य

मस्जिद में लाउडस्पीकर पर अज़ान टाइमिंग को लेकर हाईकोर्ट दोबारा ग़ौर ओ फ़िक्र करे: AIMIM

प्रयागराज,क़ौमी रिपोर्टर: मस्जिद में लाउडस्पीकर पर अज़ान को लेकर एआईएमआईएम ने हाईकोर्ट से दोबारा ग़ौर ओ फ़िक्र किये जाने की दरख़्वास्त की है।एआईएमआईएम के तर्जुमान अफ़सर महमूद ने प्रेस रिलीज़ जारी कर हाईकोर्ट के लाउडस्पीकर पर अज़ान टाइमिंग 10 से 6 को लेकर कहा है कि इससे मुसलमानों में मायूसी है।

उन्होंने कहा कि अज़ान और भजन मुद्दतों पुरानी रवायत है ।दोनों का एक ही वक़्त होने के बावजूद दोनों फ़िरक़ों ने कभी किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई है।हिंदू मुस्लिम-भाईचारा,गंगा-जमुनी तहज़ीब पर बदरूहों का साया पड़ गया है। अफ़सर महमूद ने कहा जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है हिंदू-मुस्लिम भाईचारे पर रोज़ कोई न कोई अड़चनें आती रहती है।उन्होंने सख़्त रद्देअमल का इज़हार करते हुए कहा है कि अगले महीने से शुरू हो रहे रमज़ानुल मुबारक के पेशे नज़र हाईकोर्ट के ऑर्डर को जिस तरह आईजी रेंज के पी सिंह बढ़ा चढ़ा कर लागू करवाने का फरमान जारी कर रहे हैं उससे मुसलमानों में सख़्त बेचैनी है।

दरअसल अजान को लेकर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की वीसी प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव के जरिए जो शिगूफ़ा छेड़ा गया है उससे हिंदू-मुसलमान दोनों फ़िरको में नाराजगी है। उनका कहना है कि रमज़ानुल मुबारक में सहरी के लिए रोज़दारोंको जगाया जाता है जिसकी टाइमिंग सुबह 3:00 से 4:00 के दरमियान होती है।उसके बाद फज़र की अज़ान का वक़्त हो जाता है। अफ़सर महमूद ने कहा कि सहर का वक़्त मान लिया जाए कि सुबह ज़्यादा जल्दी हो जाता है और लोग घड़ी देख कर काम चला सकते हैं लेकिन 2 मिनट की अज़ान के लिए इतनी हाय तौबा क्यों मचाई जा रही है। इन दो  मिनटों में कौन सी ऐसी आफत आ जाएगी।

एआईएमआईएम के तर्जुमान ने हाईकोर्ट से दरख़्वास्त की है कि वह अपने हुक्म पर दोबारा ग़ौर ओ फ़िक्र कर टाइमिंग को सुबह 10 से 4 कर दे इससे किसी को कोई मुश्किल नहीं पेश आएगी। पार्टी तर्जुमान ने कहा कि इस दरमियान हाईकोर्ट के हुक्म को लेकर ओलमायेकेराम और मुस्लिम दानिशवरों के बीच तबसेरा जारी है। इस दौरान हुकूमत और एडमिनिस्ट्रेशन जल्दबाज़ी में कोई नाज़ेबा क़दम न उठाएं।

संबंधित पोस्ट

Dlaczego warto wybrać zakłady bukmacherskie Betfan

Admin

Galabet Bahis Dünyasında Yeni Bir Deneyim

Admin

SOUTH AFRICA INDIA TEST सीरीज़ जीतने उतरेगा INDIA

Qaumi Reporter

Leave a Comment