अन्यउपलब्धिख़ास ख़बरताज़ा ख़बरपॉज़िटिव स्टोरीराज्य

रायबरेली में बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, कृषि निवेश अनुदान सहायता का वितरण

राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह बोले—मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के सभी 75 जिलों में किसानों को दी जा रही आर्थिक सहायता

रायबरेली।12 अक्टूबर 2026

जिले में बाढ़ और अतिवृष्टि के कारण फसल बर्बाद होने से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए कृषि निवेश अनुदान राहत सहायता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनकी क्षति की भरपाई करने का प्रयास किया जा रहा है।

राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि नदियों और नालों में बाढ़ का पानी आने के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था। ऐसे प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए सरकार की ओर से कृषि निवेश अनुदान के तहत आर्थिक सहायता वितरित की जा रही है, ताकि किसानों को मुश्किल परिस्थितियों में कुछ राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के सभी 75 जिलों में बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत राशि उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार का प्रयास है कि प्राकृतिक आपदा से नुकसान उठाने वाले किसानों तक सहायता पहुंचाई जाए।

राज्यमंत्री ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम से लाइव जुड़कर किसानों से संवाद करेंगे। सरकार की इस पहल का उद्देश्य आपदा से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाना और कृषि क्षेत्र में हुए नुकसान की भरपाई में उनकी मदद करना है।

 

संबंधित पोस्ट

कोविड-19:केस तो कम हुए लेकिन मौतें बढ़ गई, 24 घंटों में 4529 लोगों की गई जान

Qaumi Reporter

पैगम्बरे इस्लाम की शान में गुस्ताख़ी करने वाले स्वामी को गिरफ़्तार करने की मांग, AIMIM और तहरीके-फरोगे-इस्लाम ने प्रेसिडेंट को भेजा मेमोरेंडम

Qaumi Reporter

जाहिदा फाउंडेशन ने स्थानीय स्तर पर विश्वव्यापी महामारी कोरोना में निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले लोगों को किया सम्मानित

Qaumi Reporter

Leave a Comment