अन्य

पैगम्बरे इस्लाम की शान में गुस्ताख़ी करने वाले स्वामी को गिरफ़्तार करने की मांग, AIMIM और तहरीके-फरोगे-इस्लाम ने प्रेसिडेंट को भेजा मेमोरेंडम

प्रयागराज,क़ौमी रिपोर्टर:तहरीके फरोग ए इस्लाम संस्था एवं ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमिम) के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने  जिलाधिकारी के ज़रिए राष्ट्रपति के नाम मेमोरेंडम सौंपा है। मेमोरेंडम में कहा गया है कि पिछले दिनों स्वामी नरसिम्हानंद सरस्वती पीठाधीश्वर शिव शक्ति धाम धानसा ने पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में जो गुस्ताखी की है उससे पूरा मुस्लिम समाज गुस्से में है।

प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से यह मांग की है कि तत्काल स्वामी को गिरफ्तार करके कठोर से कठोर दंड दिया जाए। मुंबई पुलिस ने स्वामी के खिलाफ बीते 8 मार्च को एक एफआईआर नंबर 132 दर्ज की है। मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमिम) के प्रवक्ता अफसर महमूद ने कहा है कि पैगंबर मोहम्मद साहब पर स्वामी नरसिंहानंद ने जो अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणी की है वह नाकाबिले बर्दाश्त है।

भारत का संविधान हमें रोकता है वरना इस तरह की गुस्ताखी को मुसलमान कतई बर्दाश्त नहीं करता। इसीलिए न्याय की गुहार लगाते हुए अपने देश के कानून से उम्मीद करते हैं कि ऐसे सिरफिरे युवक को सजा दी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से युवा महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार अहमद मंदर,सैयद सलाहुद्दीन चौधरी,इब्राहिम नसीम,मुजीबुर्रहमान एडवोकेट शामिल रहे।

संबंधित पोस्ट

A Vavada kaszinó izgalmas világa

Admin

Navigating Neosurf Casino Australia with Ease: What New Players Actually Notice

Admin

How to Withdraw from MostBet Casino | Online Casino Play in English for Pakistan

Admin

Leave a Comment