अन्य

कोरोना पर यूपी में ख़ास निगरानी के हुक्म, कोरोना मुतास्सिर सूबों से आने वालों की होगी टेस्टिंग

लखनऊ, क़ौमी रिपोर्टर: मुल्क के कई सूबों में कोरोना मामलों के इज़ाफ़े से यूपी सरकार ने ख़ास निगरानी का मंसूबा बनाया है।इस बाबत सूबे के सभी कमिश्नर और डीएम को चीफ़ सेक्रेटरी आर के तिवारी ने लेटर जारी किया है।लेटर में ताकीद की गई है कि होली के मद्देनजर सूबे के लोग त्योहार मनाने आएंगे।ऐसे में सभी एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर कोरोना मुतास्सिर सूबों से आने वालों की खास तौर पर एंटीजेन टेस्टिंग की जाए।

अगर कोरोना असरात मिलते हैं तो बाद में उनकी आरटीपीसीआर टेस्टिंग भी की जाए।लेटर में ख़ुसूसी तौर पर कहा गया है कि कांटेक्ट ट्रेसिंग को नज़र अंदाज़ न किया जाए।वाज़े रहे कि पिछले तकरीबन एक हफ़्ते से उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के ताज़ा मामलों में इज़ाफ़ा हुआ है।ऐसे में होली मनाने आने वालों पर ख़ास निगरानी रख कर और सूबे में फ्रंट लाइन वर्कर्स की सरगर्मियां तेज़ कर सूबाई सरकार कोरोना में मज़ीद इज़ाफ़े को रोकने के तहत ही यह क़दम उठा रही है।

संबंधित पोस्ट

एसजीपीआई में आमाशय के कैंसर का लेप्रोस्कोपिक विधि से हुआ सफल ऑपरेशन

Qaumi Reporter

Navigating Grosvenor Casino Online feels surprisingly uncomplicated for those new to digital gambling

Admin

Test Post Created

Admin

Leave a Comment