ख़ास ख़बरताज़ा ख़बरराज्य

व्यापारियों की सुरक्षा और समृद्धि, प्रदेश की आर्थिक प्रगति का आधारः ब्रजेश पाठक

उप मुख्यमंत्री ने प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में रखे विचार, कहा- यूपी में व्यापार की अपार संभावनाएं, व्यापारियों का किया आह्वान

लखनऊ। 06 अक्टूबर 2026

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। व्यापारियों की उन्नति ही प्रदेश की आर्थिक उन्नति का मूल आधार है। प्रदेश सरकार व्यापारियों के हितों की सुरक्षा, उनके सम्मान और व्यापार के लिए सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में व्यापार की अपार संभावनाएं हैं।

उपमुख्यमंत्री मंगलवार को लखनऊ में संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित ‘प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने देश और प्रदेश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले व्यापारी बंधुओं का आह्वान किया कि वे उत्तर प्रदेश को उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में देश में अग्रणी बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि आज का उत्तर प्रदेश उद्योग, व्यापार और निवेश के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। सुशासन, बेहतर कानून-व्यवस्था और पारदर्शी नीतियों के कारण देश-दुनिया के निवेशकों का विश्वास उत्तर प्रदेश के प्रति लगातार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसा सुरक्षित वातावरण बनाया गया है, जहां व्यापारी बिना भय के अपने कारोबार को आगे बढ़ा रहे हैं और नए निवेश एवं रोजगार के अवसर सृजित कर रहे हैं।

बुरी नजर से देखने की हिम्मत नहीं

उन्होंने कहा कि नए उत्तर प्रदेश में किसी भी व्यक्ति को व्यापारी के घर अथवा प्रतिष्ठान की ओर बुरी नजर से देखने की हिम्मत नहीं है। यदि कोई व्यक्ति व्यापारी की सुरक्षा या उसके प्रतिष्ठान को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेगा तो प्रदेश सरकार कानून के दायरे में उसके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक व्यापारी सुरक्षित वातावरण में अपने व्यवसाय का विस्तार कर सके।

तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से बढ़ती हुई देश की अर्थव्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है और प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित उत्तर प्रदेश का निर्माण भी हमारा लक्ष्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रदेश के उद्यमियों और व्यापारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।

उन्होंने व्यापारी समुदाय से आह्वान किया कि बदलती आर्थिक परिस्थितियों और नई तकनीक के साथ कदमताल करते हुए व्यापार को आधुनिक स्वरूप दें, रोजगार के नए अवसर पैदा करें और उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति में अपनी भागीदारी और मजबूत करें।

इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग, प्रदेश महामंत्री तिलक राज अरोड़ा, प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास जैन, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गर्ग, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

बेसिक शिक्षा से जुड़े छात्रों के शैक्षिक एवम व्यक्तित्व विकास में योगदान देने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं को मिला सम्मान

Qaumi Reporter

तमिलनाडु की महिलाएं, फर्राटेदार हिंदी, बेहतरीन पहनावा लेकिन काम जान कर आप रह जायेंगे हैरान

Qaumi Reporter

भाजपा मंदिर मस्जिद और हिन्दू मुस्लिम की राजनीति करती है : नसीमुद्दीन सिद्दीकी

Qaumi Reporter

Leave a Comment