ताज़ा ख़बरधर्म

महाशिवरात्रि से पहले जिलाधिकारी ने भवरेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण

रायबरेली की डीएम हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह ने महाशिवरात्रि के दृष्टिगत प्राचीन भवरेश्वर मंदिर सुदौली, वि0ख0 बछरावां का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर काफी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन भवरेश्वर मंदिर में होता है यह बहुत ही प्राचीन मंदिर है।

महाशिवरात्रि के दृष्टिगत मंदिर में विशेष सफाई अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में कल एसडीएम महराजगंज के नेतृत्व में वृहद विशेष सफाई अभियान चलाया गया था। अभियान के तहत मंदिर परिसर की व्यापक सफाई की गई, जिसमें मंदिर के प्रांगण, प्रवेश द्वार, घाट व मंदिर के आस-पास सफाई की गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य महाशिवरात्रि में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुव्यवस्थित वातावरण में पूजा अर्चना करने का अवसर प्रदान करना है।
निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मन्दिर परिसर, घाट व उसके आस-पास साफ-सफाई, पार्किंग, प्रकाश, सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, इसके साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत घाट के किनारे पर पर्याप्त बैरिकेटिंग कराई जाए।

निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी महराजगंज सचिन यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

रामपुर ब्रेकिंग: मिलक खानम में दिनदहाड़े खूनी वारदात, वॉशिंग हब पर बैठे युवक को मारी 4 गोलियां, मौत से मचा हड़कंप

Qaumi Reporter

बुलंदशहर की बेटी सबा हैदर ने अमेरिका में रचा इतिहास, 71.8 फीसदी वोट हासिल कर बनीं स्टेट रिप्रेजेंटेटिव

Qaumi Reporter

Lucknow News: हीटवेव को लेकर प्रदेश भर के जिलाधिकारियों को शासन का निर्देश, सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ समेत छाया की करें व्यवस्था

Qaumi Reporter

Leave a Comment