उपलब्धिताज़ा ख़बर

ज़िला चिकित्सालय में कायाकल्प एवं नेशनल एश्योरेंस क्वालिटी स्टैंडर्ड सम्मान समारोह का आयोजन

रायबरेली: ज़िला चिकित्सालय में कायाकल्प एवं नेशनल एश्योरेंस क्वालिटी स्टैंडर्ड सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कायाकल्प में सहभागिता करने वाले कर्मचारियों का सम्मान किया गया। ज़िला पुरुष अस्पताल में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव के अलावा,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र सिंह सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अगुवाई जिला अस्पताल की सीएमएस डॉक्टर नीता साहू ने की। इस दौरान सीएमएस डॉक्टर नीता साहू ने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके कार्यों की जमकर प्रशंसा की। इस दौरान प्रबंधन कौशल के लिए हॉस्पिटल मैनेजर डॉक्टर बी आर यादव को भी सीएमएस ने प्रोत्साहित किया। मंच का संचालन राजेश सिंह ने किया। इस कार्यक्रम के ज़रिए अस्पतालों की स्थिति और सेवाओं में सुधार लाने का प्रयास किया जाता है। इसमें सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों की सहभागिता के ज़रिए सेवाओं को बेहतर बनाया जाता है। बाद में राज्यस्तरीय चयन के आधार पर प्रथम द्वितीय व तृतीय श्रेणी प्रदान की जाती है।

संबंधित पोस्ट

सीएम योगी ने बदली प्राईमरी स्कूलों की दशा और दिशा,अंग्रेज़ी में बातचीत और प्रोजेक्टर से कर रहे हैं पढ़ाई

Qaumi Reporter

बेसिक शिक्षा से जुड़े छात्रों के शैक्षिक एवम व्यक्तित्व विकास में योगदान देने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं को मिला सम्मान

Qaumi Reporter

कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एंड सोशल साइंसेज ने कामयाबी की एक और मंज़िल तय की, इंस्टीट्यूट के 6 प्रोफेसर्स को रिसर्च के लिए सूबे की सरकार ने दिया ग्रांट

Qaumi Reporter

Leave a Comment