अपराध

हाशिमपुरा क़त्लेआम की  बरसी पर एआईएमआईएम ने पेश की खिराजे अकीदत,बेगुनाह मुसलमानों के कत्लेआम को लेकर उस वक्त इक़्तेदार में रही कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

प्रयागराज,क़ौमी रिपोर्टर: मेरठ के हाशिमपुरा में 34 साल पहले आज ही के दिन 1987 में दर्जनों बेगुनाह मुसलमानों का क़त्ले आम किया गया था। इस मौके पर खिराजे अकीदत पेश करते हुए एआईएमआईएम के प्रवक्ता अफ़सर महमूद ने कहा कि उस वक़्त कांग्रेसी प्रधानमंत्री राजीव गांधी और उत्तर प्रदेश में कांग्रेसी मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह की सरकार थी।
इसी कांग्रेसी कार्यकाल में निहत्थे मुसलमानों का नरसंहार किया गया था। उन्होंने कहा कि इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता और उससे भी ज्यादा दुखद बात यह रही कि इस नरसंहार के तमाम दोषियों को सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करते हुए बाइज्जत बरी कर दिया गया था। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी एवं पार्टी के प्रवक्ता अफसर महमूद एवं युवा नगर अध्यक्ष इफ्तेखार अहमद मंदर इस नरसंहार में मारे गए तमाम निहत्थे मुसलमानों को सच्ची श्रद्धांजलि और परिवार के तमाम सदस्यों के प्रति अपनी सच्ची सहानुभूति प्रकट करती है।
प्रवक्ता ने कहा कांग्रेस पार्टी का सरकारी कार्यकाल देश के अल्पसंख्यकों के लिए बहुत बुरा और खराब समय रहा है और सबसे ज्यादा दंगे कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में किए गए जो कभी भुलाए नहीं जा सकते। उन्होंने कहा इस घटना को हमेशा काले दिन के रूप में याद रखा जाएगा। अफ़सर महमूद ने कहा अखबारों में छपी खबर के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार के प्रोविंशियल आर्म्ड कांस्टेबलरी (PAC) के हथियारबंद कायरों ने निहत्थे मुसलमानों का रमज़ान के महीने में अलविदा जुमा के दिन नरसंहार किया था। 22/23 मई की रात 50 से ज़्यादा बेक़सूर मुस्लिम नौजवानों को सेना की निगरानी में गिरफ़्तार किया गया बाद में हिंडन नदी में गोली मारकर बहा दिया था। 23 मई के दिन 72 मुसलमानों को PAC की एक प्लाटून ने गोली मारकर एक कुएं में फ़ेंक दिया था। इसके अलावा मेरठ शहर के सैकड़ों अन्य मुसलमानों की मौत गिरफ़्तारी के बाद पुलिस हिरासत में हुई। यह सब कुछ कांग्रेस सरकार की देख रेख में हुआ था ।

संबंधित पोस्ट

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया चित्रकूट जेल, जेल में निरुद्ध मुकीम काला समेत तीन की मौत

Qaumi Reporter

फ़्रैक्चर गैंग ने की थी प्रयागराज के डॉक्टर ए के बंसल की हत्या, बेटे को न्यूरो सर्जन बनाने के लिए ऐडमिशन के नाम पर दिए थे दलाल को 50 लाख, पैसे डूबे तो दलाल को भेजवाया जेल, दलाल ने जेल पहुंच कर दिलीप मिश्रा के ज़रिए रच डाली हत्या की साज़िश

Qaumi Reporter

लखनऊ में हनी ट्रैप गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ा, प्रतिष्ठित कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं गैंग में शामिल

Qaumi Reporter

Leave a Comment