राज्य

इटावा में श्रद्धालुओं से भरी डीसीएम पलटी, 11 की मौत, 40 घायल

इटावा,क़ौमी रिपोर्टर: बढ़पुरा इलाके में श्रद्धालुओं से भरी मिनी टूक (truck accident) खाई में पलट गई। इस दुर्घटना में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 40 अन्य घायल हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुये प्रत्येक मृतक के आश्रितों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। सीएम ने घायलों के इलाज को लेकर पुख्ता इंतज़ाम किये जाने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी  श्रुति सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक श्रद्धालुओ से भरी डीसीएम अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई है। हादसे में ग्यारह श्रद्धालुओं की मौत हुई है और चालीस लोग घायल हुए है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।

सभी श्रद्धालु आगरा के पिनाहट से लखना स्थित कालका देवी मंदिर पर झंडा चढ़ाने के लिए जा रहे थे। घायल श्रद्धालुओ में दो की हालत नाजुक बनी हुई है जिन्हें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के लिए रेफर किया गया है।
मृतकों में बनवारी,महेश,लालू ,राजेश , राजेन्द्र पीटर गंगादीन, गुलाब सिंह, मनोज ,किशन ,हाकिम सिंह ,गुड्डू और रामदास शामिल हैं।

 

संबंधित पोस्ट

Lucknow News: हीटवेव को लेकर प्रदेश भर के जिलाधिकारियों को शासन का निर्देश, सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ समेत छाया की करें व्यवस्था

Qaumi Reporter

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया स्वगणना कैंप का उद्घाटन

Qaumi Reporter

एसजेएस में अमृत महोत्सव, सबका साथ सबका विश्वास से देश होगा आगे : रमेश बहादुर सिंह

Qaumi Reporter

Leave a Comment