कानूनख़ास ख़बर

सात इंडोनेशियाई जमातियों के बाद थाइलैंड के भी नौ जमाती अपने मुल्क के लिए रवाना, कोर्ट ने बताया बेकसूर

प्रयागराज, एस ए नसीम, क़ौमी रिपोर्टर:कोरोना फैलाने के इल्ज़ाम में क़ानूनी दांव पेंच में उलझे रहे सात इंडोनेशियाई जमातियों के बाद थाइलैंड के भी नौ लोग कोर्ट से बेगुनाह साबित हुए है।थाईलैंड के यह नौ जमाती आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए जहां से अपने मुल्क की फ्लाइट लेंगे।जाते जाते यह जमाती हिन्दोस्तान और यहां के लोगों की तारीफ करना नहीं भूले।जमातियों ने जाने से पहले कहा जिन लोगों ने उन्हें बेगुनाह कानूनी दांव पेंच में उलझाया उन्हें भी हमने और हमारे अल्लाह ने माफ किया।
बेगुनाह साबित हुए यह सभी करेली की हेरा मस्जिद में 24 मार्च 2020 से क्वारंटाइन किये गए थे। इन सभी नौ थाइलैंड  के जमातियों को 21अप्रैल 2020 को फ़र्ज़ी मुकद्दमों में जेल भेजा गया था।इन्हें अगस्त 20 से जमानत पर अधिवक्ता सैय्यद अहमद नसीम की सुपुर्दगी दिया गया था। जेल से रिहाई के बाद यह सभी मरकज़ अब्दुल्ला मस्जिद में ठहरे थे।सभी 9 लोगों व इनके साथ मस्जिद इमाम व 2 अनुवादकों पर लगाये गए मुकद्दमे को कोर्ट ने फ़र्ज़ी करार दिया और सभी डिस्चार्ज कर दिया।
यह सभी आज सुबह 7:30 बजे पुलिस सुरक्षा में एलआईयू के साथ दिल्ली रवाना हो गए जहां से कल फ्लाइट से सभी अपने मुल्क रवाना होंगे।जाने से पहले सभी ने रो रो कर इस मुल्क की तारीफ की और मुल्क की तरक्की के लिए दुआ की।जमातियों ने फ़र्ज़ी मुकद्दमे में फँसवाने वाले ज़िम्मेदार अधिकारियों को भी माफ कर दिया है।हम बता दें कि इससे पहले 23 मार्च को सात जमाती यहां से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे जहां से अगले दिन उनके मुल्क इंडोनेशिया की फ्लाइट थी।
प्रयागराज में 16 विदेशी जमातियों समेत कुल तीस लोगों पर कोरोना फैलाने और साज़िश में शामिल होने का इल्जाम लगा था जो लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद कोर्ट में साबित नहीं हो सका।

संबंधित पोस्ट

UP में 99 ग्राम प्रधान प्रत्याशियों की हो चुकी है मौत, आज फिर से वोटिंग,11 मई को परिणाम

Qaumi Reporter

अस्सी बीस के इस दौर में रायबरेली सदर प्रत्याशी डॉक्टर मनीष चौहान के इस संदेश को समझिए

Qaumi Reporter

NCERT Mughal: एनसीईआरटी के 7वीं क्लास की पुस्तक से मुगलों और दिल्ली सल्तनत का इतिहास गायब

Qaumi Reporter

Leave a Comment