अपराधताज़ा ख़बर

फ़्रैक्चर गैंग ने की थी प्रयागराज के डॉक्टर ए के बंसल की हत्या, बेटे को न्यूरो सर्जन बनाने के लिए ऐडमिशन के नाम पर दिए थे दलाल को 50 लाख, पैसे डूबे तो दलाल को भेजवाया जेल, दलाल ने जेल पहुंच कर दिलीप मिश्रा के ज़रिए रच डाली हत्या की साज़िश

लखनऊ,क़ौमी रिपोर्टर:यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। 2017 में प्रयागराज के जीवनज्योति हॉस्पिटल के मालिक ए के बंसल का हत्यारोपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया है। एडीजी एसटीएफ अमिताफ यश ने जानकारी देते हुए बताया कि सारा मामला पैसे के लेनदेन से जुड़ा है।
जीवन ज्योति हास्पिटल प्रयागराज के मालिक ए के बंसल की उनके अस्पताल में ही गोली मारकर हत्या हुई थी।12 जनवरी 2017 में हुई इस हत्या की कड़ी से कड़ी जोड़ने पर शोएब को गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल इस हत्या को शोएब यासिर और मकसूद ने पैसे लेकर अंजाम दिया था।हत्या का 70 लाख में ठेका हुआ था और 10 लाख एडवांस दिए गए थे। एसटीएफ के मुताबिक डॉ बंसल में आलोक सिन्हा नाम के एक व्यक्ति को 55 लाख रुपये बेटे अर्पित के न्यूरो सर्जरी में एडमिशन के लिए दिए थे।आलोक सिन्हा ने ऐडमिशन भी नही कराया और पैसे हड़प गया था।बंसल ने इसके खिलाफ मामला दर्ज कराकर जेल भेजवा दिया था।वहीं आलोक की मुलाकात दिलीप मिश्रा से हुई।दिलीप  मिश्रा की पहले से बंसल से दुश्मनी थी।वही दोनों ने मिलकर बंसल की हत्या कराए जाने की साज़िश रची।
दिलीप ने अख्तर कटरा की मदद से फ़्रैक्चर गैंग के शोएब मकसूद और यासिर से संपर्क किया।मामला सत्तर लाख में तय हुआ।10 लाख एडवांस दिए गए जिसके बंटवारे को लेकर आपस में विवाद हुआ और मकसूद ने यासिर की हत्या कर दी।उधर शोएब फरार था लेकिन एसटीएफ ने कड़ियाँ जोड़ते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ के मुताबिक शोएब 50 हज़ार का इनामी है और पूर्व में दो हत्याओं समेत कई लूट और एटीएम क्लोनिंग जैसे अपराधों में लिप्त रहा है।

 

संबंधित पोस्ट

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवेदन की तिथी 31 मार्च तक, इस बार होगी ज़्यादा पारदर्शी

Qaumi Reporter

डेढ़ सौ सीसीटीवी फुटेज,कॉल रिकॉर्डिंग और दस दिन की माथा पच्ची के बाद भी बैंक आफिसर की हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Qaumi Reporter

योगी सरकार अक्लियती तबके से भेदभाव करती है !

Qaumi Reporter

Leave a Comment