अन्य

प्रयागराज में ज़हरीली शराब पीने से हलाक अफ़राद के कुनबे से मिला AIMIM

प्रयागराज,क़ौमी रिपोर्टर:ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन का एक डेलिगेशन ज़हरीली शराब पीने से हलाक अफ़राद के कुनबे वालों से मिला।प्रतापपुर कांस्टीट्यूएन्सी के बींदा और खुर्बो ज्वार में ज़िला सद्र मोहम्मद शाह आलम की क़यादत में डेलिगेशन ने मुतासरीन से मिल कर उनकी अयादत की।पार्टी तर्जुमान अफ़सर महमूद के मुताबिक़ चंद रोज़ पहले ही बींदा और खुर्बो जवार में तक़रीबन 7-8 अफ़राद की ज़हरीली शराब पीने से मौत हुई थी।अफ़सर महमूद ने इलाक़े के हालात का जायज़ा लेने के बाद बताया कि वहां बड़े पैमाने पर ग़ैर क़ानूनी तौर पर शराब का कारोबार होता हैं।अफ़सर महमूद ने पुलिस पर इल्ज़ाम आएद करते हुए कहा कि ग़ैर क़ानूनी शराब कारोबारियों को पुलिस की सरपरस्ती हासिल है।

उन्होंने कहा,कुछ रोज़ पहले भी थाना फूलपुर इलाके में जहरीली शराब से सात लोगों की मौत हुई थी।लापरवाही के सबब दोबारा फिर इस तरह का हादसा पेश आया है। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि अपनी नाकामी को छिपाने के लिए एक बार फिर पुलिस ने मारे गए लोगों की आखिरी रुसूमात आनन फानन अंजाम दे दी।

अफ़सर महमूद ने ज़हरीली शराब से हलाक हुए लोगों के कुनबे वालों के हवाले से बताया कि ज़िला इंतजामिया की जानिब से किसी मुआवज़े की तहरीर न दिये जाने के सबब उन लोगों में सख्त नाराज़गी है जिसका रद्देअमल कभी भी सामने आ सकता है।
पार्टी तर्जुमान के मुताबिक़ AIMIM के डेलिगेशन ने मुतासरीन से वायदा किया है कि इस सख्त तरीन वक़्त पर पार्टी उनके साथ है। इस मौके पर मामले के ज़िम्मेदार लोगों को गिरफ्तार कराए जाने के साथ ही मुआवज़े के लिए ज़िला इंतजामिया से लेकर सूबाई सरकार से मतालबा भी किया।

डेलिगेशन में खुसूसी तौर पर फैसल वारसी,जीशान रहमानी,सफदर अली, हाफिज मकबूल अहमद के अलावा लोकल बॉडी के पार्टी कारकुनान मौजूद रहे।

संबंधित पोस्ट

Navigating https://tez888-in.click/ feels surprisingly effortless for newcomers

Admin

Mobil uyumluluğuyla Mostbet casino keyfi her an elinizin altında

Admin

L’ascension fulgurante de Betclic dans le paysage des paris sportifs

Admin

Leave a Comment