अन्य

नाबालिग़ नौकरानी पर बच्चे को अधमरा करने का इल्ज़ाम, वेंटीलेटर पर मासूम

गुरुग्राम,क़ौमी रिपोर्टर: गुरुग्राम के सेक्टर 56 से दिल दहला देने वाली ख़बर आयी है।यहां एक तेरह महीने के मासूम की देखभाल के लिए रखी गई नाबालिग़ नौकरानी पर  पीट पीट कर उसे अधमरा किये जाने का इलज़ाम लगा है।बच्चे की हालत नाजुक है और उसे फ़िलहाल वेंटिलेटर पर रखा गया है।

पुलिस ने नाबालिग़ नौकरानी के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कर उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया जहां से करेक्शन हाउज़ भेज दिया गया है। यह ख़बर इबरतनाक इसलिए है कि नाबालिग़ बच्ची को नौकरी पर रखने के सबब मासूम बच्चे के वाल्दैन भी क़ानूनी मामले में फंस गए हैं।

पुलिस ने वाल्दैन के ख़िलाफ़ नाबालिग़ को नौकरी पर रखे जाने को लेकर जुवेनाइल ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। द इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक़ मामला तीन दिन पहले का है।सेक्टर 56 में रहने वाले शख़्स रियल स्टेट कंपनी में मुलाज़मत करते हैं।

13 महीने के एक बच्चे की देखभाल के लिए तीन महीने पहले पंद्रह साला लड़की को 9000 रुपये महीने की तनख़्वाह पर मुलाज़िम रखा था।बीते मंगल के दिन बच्चे को घर पर छोड़ कर वाल्दैन बाज़ार गए थे।वापस आये तो बच्चा नीम बेहोशी की हालत में बदहवास सा था।

वाल्दैन उसे लेकर फ़ौरन नज़दीकी अस्पताल गए जहां डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।हायर सेंटर के डाक्टरों ने बताया कि बच्चे की पिटाई के सबब अंदरूनी वाइटल्स जैसे लीवर,स्प्लीन में चोटें हैं साथ ही पसलियों में फ्रैक्चर है।फिलहाल हालत नाज़ुक है और निगरानी के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया है।

संबंधित पोस्ट

Jak na online casino pro české — zkušenosti, tipy a nejčastější chyby

Admin

Navegar sin complicaciones nunca fue tan sencillo con 1win como ahora

Admin

हिन्दी फिल्मों की दुनिया में अभिनेत्री बहनों की एक लम्बी श्रृखंला रही है

Qaumi Reporter

Leave a Comment