अन्य

बीआरसी बहादुरपुर में प्रेरणा ज्ञानोत्सव पर बीएसए ने उत्कृष्ट शिक्षकों को दिया प्रमाणपत्र

अमेठी, कौमी रिपोर्टर: ब्लॉक संसाधन केंद्र बहादुरपुर  में मिशन प्रेरणा के अंतर्गत गोष्ठी “प्रेरणा ज्ञानोत्सव” (PRENA GYANOTASAVA) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजा मयंकेश्वर शरण सिंह विधायक तिलोई के प्रतिनिधि के रूप में पूर्व प्रमुख विकास क्षेत्र बहादुरपुर  रमेश बहादुर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मिश्रा  मौजूद रहे।
कार्यक्रम को मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार  क्रमश: खंड शिक्षा अधिकारी माधवराज त्रिपाठी,एआरपी गण रफीक अहमद,महावीर प्रसाद, अमरेश प्रताप सिंह तथा वीरेश प्रताप यादव आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिशन प्रेरणा के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता , उत्कृष्ट शिक्षक एवं प्रधानाध्यापकों को उनके कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र वितरण तथा प्रेरक बालक एवं बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरण रहा।
 कार्यक्रम में सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहायक अध्यापक शिक्षा मित्र विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष तथा अभिभावक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुशील अवस्थी ने किया तथा प्रेम सुधा सिंह,विभा सिंह,ज्योति कुरील,रौनक जहां, अमित पांडे,अंजली कुशवाहा,पुष्पा यादव,महफिशा सिद्दीकी आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

संबंधित पोस्ट

Test Post Created

Admin

Raebareli News :पुस्तक मेला का एसपी ने फीता काटकर उद्घाटन किया

Qaumi Reporter

An In-Depth Review of Quatro Casino Gaming Features

Admin

Leave a Comment