अन्यधर्म

कुरान को लेकर वसीम रिज़वी की रिट पर यासूब अब्बास ख़फ़ा, कहा ये आपके घर की लिखी किताब नहीं

लखनऊ (कौमी रिपोर्टर)। शिया वक़्फ़ बोर्ड के साबिक़ चेयरमैन वसीम रिज़वी के ख़िलाफ़ ओलेमा में सख़्त नाराज़गी है।क़ुरआन मजीद से 26 आयतें हटाये जाने को लेकर वसीम रिज़वी ने सुप्रीम कोर्ट में रिट दाख़िल की है।इसे लेकर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड बोर्ड के स्पोक्सपर्सन मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि क़ुरान से एक ज़ेर ज़बर नही निकाला जा सकता।

उन्होंने कहा कि आजतक किसी इमाम ने किसी भी आयत को हटाने की नही की बात नही कही है।उन्होंने कहा कि यह कतई तौर पर बेबुनियाद है कि क़ुरान मजीद दहशतगर्दी की दावत देता है.मौलाना यासूब ने कहा क़ुरान कहता है तुम्हारा दीन तुम्हारे साथ हमारा दीन हमारे साथ.

वसीम रिज़वी की रिट का जवाब देते हुए मौलाना ने कहा कि इस्लाम को बदनाम किया जा रहा है. मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि क़ुरान अमन का संदेश देता है और उससे 26 आयते हटाना तो दूर की बात है कोई क़ुरान से ज़ेर ज़बर हटा के तो देखे.

उन्होंने सख्त लहजे में कहा यह क़ुरान है आपके घर की लिखी किताब नही है.मौलाना यासूब अब्बास ने साफ़ तौर पर कहा कि रिज़वी के इस बयान की मैं मज़म्मत करता हूं.

संबंधित पोस्ट

सुंदरकाण्ड पाठ से भक्तिमय हुआ वातावरण, प्रसाद वितरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Qaumi Reporter

Erfahrungsbericht zu Casinoly: Antike Mythologie trifft auf modernes Glücksspiel

Admin

Recenzja Slotsvader Casino: Czy warto tutaj zagrać?

Admin

Leave a Comment