ख़ास ख़बरताज़ा ख़बरपॉज़िटिव स्टोरीसंस्कृति

रायबरेली में 400 कन्याओं का होगा पूजन, सेवा भारती ने आयोजित किया कार्यक्रम

उपेक्षित और निर्धन बस्तियों की बच्चियों को पूजन के साथ मिलेगा प्रसाद और उपहार, 13 अक्टूबर को अलंकृता उत्सव लॉन में होगा आयोजन

रायबरेली।12 अक्टूबर 2026

‘नर सेवा नारायण सेवा’ के उद्देश्य को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग एवं सेवा भारती की ओर से कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार, 13 अक्टूबर को शाम चार बजे अलंकृता उत्सव लॉन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शहर की विभिन्न सेवा बस्तियों से आने वाली लगभग 400 कन्याओं का पूजन किया जाएगा। इस दौरान बच्चियों को प्रसाद और उपहार भी प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम में सोनिया नगर, कल्लू का पुरवा, बैरहना, छजलापुर, बालापुर, ज्योतिबा नगर और अहिया रायपुर सहित विभिन्न सेवा बस्तियों की बच्चियों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन का उद्देश्य उपेक्षित और निर्धन बस्तियों की कन्याओं के साथ आत्मीयता का भाव बढ़ाना और सेवा के माध्यम से सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रायबरेली विभाग के विभाग सेवा प्रमुख गया प्रसाद ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में लोगों की उपस्थिति आयोजकों के लिए उत्साहवर्धक होगी।

संबंधित पोस्ट

Lucknow News: हीटवेव को लेकर प्रदेश भर के जिलाधिकारियों को शासन का निर्देश, सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ समेत छाया की करें व्यवस्था

Qaumi Reporter

डीएम माला श्रीवास्तव ने खेलकूद समारोह में विजयी खिलाड़ियों को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर किया सम्मानित

Qaumi Reporter

गांव के मुहाने पर बैनर ‘नेताओं का इस गांव में आना वर्जित है’

Qaumi Reporter

Leave a Comment