ख़ास ख़बरताज़ा ख़बरपॉज़िटिव स्टोरी

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान, डीएम ने बूथों का किया निरीक्षण

18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के पंजीकरण पर विशेष जोर, बीएलओ को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

रायबरेली, 28 नवंबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत शनिवार को जिले के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों के पंजीकरण के लिए विशेष शिविर लगाए गए।

अभियान की हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने विधानसभा क्षेत्र-180 सदर रायबरेली के विभिन्न मतदेय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिधौना के भाग संख्या 34 और 35, प्राथमिक विद्यालय चकपीराशाह के भाग संख्या 39 तथा प्राथमिक विद्यालय मंचितपुर के भाग संख्या 57 और 58 सहित अन्य बूथों पर पहुंचकर शिविरों की व्यवस्थाओं और मतदाता पंजीकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

बीएलओ को दिए आवेदन निस्तारण के निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीएम ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्देश दिए कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आने वाले सभी पात्र नागरिकों के आवेदन निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्राप्त किए जाएं और उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का पंजीकरण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए।

29 नवंबर को भी चलेगा विशेष अभियान

जिलाधिकारी ने बताया कि 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस के तहत विधानसभा क्षेत्रवार जनपद स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारी अपने आवंटित मतदेय स्थलों का भ्रमण कर बीएलओ के कार्यों और प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कर रहे हैं, ताकि अभियान को प्रभावी बनाया जा सके और नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो।

डीएम की नागरिकों से मतदाता सूची जांचने की अपील

डीएम ने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे 29 नवंबर को भी अपने संबंधित बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल नहीं है, तो वह संबंधित बीएलओ से फॉर्म-6 प्राप्त कर आवेदन जमा कर सकता है। उन्होंने युवाओं से लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर आकृति श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी अमावां रत्नाकर त्रिपाठी सहित संबंधित सुपरवाइजर और बूथ लेवल अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित पोस्ट

मेरठ की रैली में ओवैसी ने उठाए मुस्लिम सुरक्षा, रोजगार और शिक्षा के सवाल, पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग भी उठाई

Qaumi Reporter

डेढ़ सौ सीसीटीवी फुटेज,कॉल रिकॉर्डिंग और दस दिन की माथा पच्ची के बाद भी बैंक आफिसर की हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Qaumi Reporter

Raebareli News: बहुजन सम्मान सभा मे गरजे राहुल गांधी, कहा आने वाला है आर्थिक तूफान

Qaumi Reporter

Leave a Comment