ताज़ा ख़बरराष्ट्रीय

क़ुरान पाक में तरमीम की ख्वाहिश रखने वाले वसीम रिज़वी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शाहजहांपुर,क़ौमी रिपोर्टर:शिया वक़्फ़ बोर्ड के साबिक़ चेयरमैन और कुरान पाक में तरमीम के ख्वाहिशमंद वसीम रिज़वी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।यहां के सदर थाने में हाजी इम्तियाज़ एडवोकेट ने वसीम रिज़वी के खिलाफ तहरीर दी थी।तहरीर में बताया गया था कि वसीम रिज़वी ने कुरान में तरमीम के लिए सुप्रीम कोर्ट में रिट दाख़िल की थी।रिट दाखिल करने के बाद वसीम ने अखबार  टीवी और सोशल मीडिया के ज़रिए इस बात को लेकर बयान बाजियां की हैं।
इन्हीं बयानों की बुनियाद पर यह सामने आया कि उस क़ुरान पाक में वसीम रिज़वी तरमीम का ख्वाहिशमंद है जो अल्लाह का कलाम है और जिसमे किसी तरह का बदलाव मुमकिन नहीं।
तहरीर में कहा गया कि वसीम की बयानबाजियों से क़ुरआन पाक को अल्लाह की किताब मानने वाले मुसलमानों में ग़म ओ ग़ुस्सा है।तहरीर में यह मांग की  गई है कि मज़हबी अक़ाएद के खिलाफ वसीम रिज़वी के बयान से मुल्क के अमनो अमान को भी खतरा है लेहाज़ा उसके खिलाफ अप्रोप्रिएट दफाओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए।
हाजी इम्तियाज़ की तहरीर पर सदर थाने की पुलिस ने आइपीसी की दफा 295 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।आइपीसी की इस दफा के तहत मज़हबी तौर पर किसी के दिल दुखाने को लेकर पुलिस मामला दर्ज करती है।इससे पहले सेंट्रल मिनिस्टर प्रकाश जावड़ेकर की लाकडाउन के दौरान रामायण सीरियल देखते हुए सोशल मीडिया पर जारी तस्वीर पर कमेंट करने के बाद प्रशांत भूषण के खिलाफ गुजरात पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
वाज़ेह रहे कि वसीम रिज़वी ने क़ुरान पाक की कई आयतों को हटाए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिट दाखिल की थी।रिट दाखिल करने के बाद वसीम ने मीडिया और सोशल मीडिया पर बयानबाज़ी करते हुए कहा था कि यह आयतें कुरान पाक में बाद में जोड़ी गई हैं।इन आयतों में दहशतगर्दी के लिए मुसलमानों को उकसाया गया है।

संबंधित पोस्ट

Waqf Amendment Bill: कांग्रेस पर बिफरे शाह, कहा- मुसलमानों को घाटा नहीं होगा, वक्फ संशोधन विधेयक जल्द होगा संसद में पेश

Qaumi Reporter

मुस्लिम दूल्हे निकाहनामा के साथ इकरारनामा भी करेंगे साइन

Qaumi Reporter

इसलिए रायबरेली का मुंशीगंज स्मारक कहलाता है दूसरा जलियांवाला बाग़

Qaumi Reporter

Leave a Comment