ताज़ा ख़बरशिक्षा

AMU की ऊंची छलाँग, ARWU की लिस्ट में बनाया मुकाम

अलीगढ़, अमीर मेहदी, क़ौमी रिपोर्टर:अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) ने दुनिया के बेहतरीन तालीमी इदारों की लिस्ट में मुकाम हासिल किया है।एएमयू इस लिस्ट में पहली बार शामिल हुई है जिसमें दुनिया के बेहतरीन तालीमी इदारे रैंक किये जाते हैं।

एआरडब्लूयू यानि एकेडमिक रैंकिंग ऑफ वर्ल्ड युनिवर्सिटीज़ 2020 की हाल ही में जारी लिस्ट के 801-900 ब्लॉक कॉलम में वीआईटी यानि वेल्लोर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के साथ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का नाम भी शामिल है।कौमी सतह पर 8-9 ब्लॉक कॉलम वाले दोनों इदारे एक साथ रैंक किये गए।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने पहली बार एआरडब्लूयू में मक़ाम हासिल किया है।अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वीसी प्रोफ़ेसर तारिक़ मंसूर ने ट्वीट के ज़रिए पहली बार एएमयू के वर्ल्ड रैंकिंग में शामिल होने पर कहा है कि लगातार हर शोबे में बेहतरीन काम किये जाने के नतीजे में यह शरफ़ हासिल हुआ है।

खास बात यह कि आईआईटी रुड़की और आईआईटी कानपुर जैसे इदारे एएमयू के बाद रैंक हुए हैं।हालांकि जेएनयू डीयू यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता और आईआईटी खड़कपुर,दिल्ली,मद्रास नेशनल और इंटरनेशनल दोनों रैंकिंग में ऊपर हैं।इस लिस्ट में हावर्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में पहले नंबर पर है।

संबंधित पोस्ट

सीएम योगी ने बदली प्राईमरी स्कूलों की दशा और दिशा,अंग्रेज़ी में बातचीत और प्रोजेक्टर से कर रहे हैं पढ़ाई

Qaumi Reporter

Raebareli News:ई-रिक्शा में महिलाओं से झगड़ा कर चेन लूटने वाला गिरोह पकड़ा गया

Qaumi Reporter

अंबेडकर जयंती पर एनटीपीसी ऊंचाहार में विविध कार्यक्रमों की धूम

Qaumi Reporter

3 comments

linktr.ee August 28, 2021 at 12:05 pm

Very nice article, exactly what I needed.

Reply
Qaumi Reporter January 1, 2022 at 5:10 am

Thanks

Reply
Qaumi Reporter January 2, 2022 at 2:16 pm

Are you seeing my website

Reply

Leave a Comment