अन्य

खंदौली में दारोगा की गोली मारकर हत्या, CM YOGI ने दारोगा के कुनबे वालों को 50 लाख देने का किया ऐलान

आगरा,क़ौमी रिपोर्टर:खंदौली में फ़र्ज़ निभाते हुए एक सब इंस्पेक्टर की ऑन ड्यूटी गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है।हत्यारोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।मामले की जानकारी होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त गुस्से का इज़हार किया है।
मामला खंदौली नहर्रा का है। यहां शिवनाथ सिंह का अपने छोटे भाई विश्वनाथ सिंह से आलू खुदाई को लेकर बुधवार सुबह विवाद हो गया था। मामला पुलिस के पास पहुंचा।सूचना पाकर दरोगा प्रशांत मौके पर पहुंच गए। उनकी मौजूदगी में आलू खुदाई हुई। शाम तकरीबन सात बजे पुलिस ने विश्वनाथ को हंगामा करने पर पकड़ लिया।
दरोगा प्रशांत अपने साथ लेकर थाने की तरफ रवाना हुए। विश्वनाथ के पास तमंचा था। उसने तमंचे से दरोगा प्रशांत को गोली मारी दी। दरोगा की मौके पर मौत हो गई। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर एसएसपी बबलू कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी पहुंच गए।
उधर सीएम योगी ने मृतक दरोगा की मौत पर गहरा शोक जताते हुए सख्त लहजे में कहा कि आरोपी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने मृतक के परिवार के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।फिलहाल कुनबे वालों को पचास लाख रुपये देने के अलावा घर वालों में से किसी एक को उसकी क्वालिफिकेशन के मुताबिक नौकरी देने का ऐलान किया है।शहीद दरोगा के नाम की सड़क भी बनाये जाने का ऐलान किया है।

संबंधित पोस्ट

Análisis completo de la plataforma 20bet para jugadores españoles

Admin

Navigating https://tez888-in.click/ feels surprisingly effortless for newcomers

Admin

Test Post Created

Admin

Leave a Comment