
रायबरेली। 06 अक्टूबर 2026
आज यहां समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पीडीए महापंचायत संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा नेत्री पूनम सिंह के संयोजन से शहर के जहानाबाद में एक पैलेस में आयोजित हुए कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, प्रदेश सचिव डॉ शशिकांत शर्मा के साथ जिला स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पीडीए महापंचायत में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हम अभी को वोट चोरी को रोकना है, भाईचारा पैदा करना है। यही पीडीए का नारा है। उन्होंने कहा कि पीडीए के संस्थापक अखिलेश यादव का यही संदेश है कि सबसे पहले भाईचारा व मानवता है।
एक दूसरे का सहयोग और फिर वोट बढ़ाने के लिए 18 साल से अधिक उम्र के युवाओं का वोट प्रतिशत बढ़ाना है। पीडीए को मजबूत करके जालिम हुकूमत से पीछा छुड़ाना है। जो भी समाज में दबे कुचले लोग हैं इनका हक इस सरकार में मारा गया है।
जो हम बहुजन समाज कहते थे जो अपेक्षित है उनको वंचित रखा गया। वह सब पीडीए हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर अभी तक जिनकी सत्ता है उनका अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। हम भी गठबंधन को लेकर समय रहते करेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस या समाजवादी पार्टी व अन्य सहयोगी दल बैठ करके गठबंधन तय करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का पीडीए रथ चला है । जिसके जरिये हम महंगाई, युवाओं के लिये रोजगार, किसानों के लिये काला कानून जैसे मुद्दे के साथ वोट चोरी जैसे मुद्दे को भी जनता तक ले जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राज्यसभा की तीसरी सीट से कैंडिडेट न उतारे जाने के सवाल पर कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को यह तय करना है कि। सीट गठबंधन के मामले में उन्होंने अभी पत्ते नही खोले और कहा कि यह सब गठबंधन बैठकर तय करेगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने कह दिया है हमें एक-एक सीट जितनी है। आधार पड़ता होगा दोनों पार्टियों सहमत होगी अभी इसमें थोड़ा समय लगेगा
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मंदिर-मस्जिद और हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करती है।
उन्होंने कहा कि सरकारी विभाग उद्योगपतियों को बेचे जा रहे हैं। दलितों और ब्राह्मणों की पिटाई हो रही है तथा ज्यादा बोलने वालों पर बुलडोजर चलाया जा सकता है। सिद्दीकी ने कहा, “जब तक संविधान है, तब तक हम लोग हैं।
“समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन को लेकर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस समेत अन्य दलों के साथ गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व फैसला करेगा।सीट शेयरिंग को लेकर भी जल्द निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लक्ष्य केवल भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाना होगा।
समाजवादी पार्टी की नेता पूनम सिंह ने कहा कि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है, जिसमें पीडीए का सबसे बड़ा योगदान होगा।
