अन्यख़ास ख़बरताज़ा ख़बरराज्य

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया स्वगणना कैंप का उद्घाटन

रायबरेली 20 मई 2026: जनगणना 2027 के तहत जीआईसी स्कूल के सामने मैदान मे लगी प्रदर्शनी मे स्वगणना कैम्प लगाया गया है।

इस कैम्प का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने उद्घाटन किया है। कैम्प मे आम लोगों को स्वगणना कैसे की जाय इसकी जानकारी दी गई।

आम लोगों ने भी इसमें रूचि दिखाते हुए वहीं पर अपने मोबाइल से स्वगणना कर आईडी प्राप्त कर ली। इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से हो रही है। जिसके लिए नागरिक https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर 07 मई से 21 मई 2026 तक स्वयं अपनी गणना कर सकते हैं।

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने लोगों से अपील किया है कि परिवार के सभी सदस्यों की सही जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जानी चाहिए। उन्होंने कहा स्वगणना के बाद प्राप्त यूनिक आईडी को सुरक्षित रखें और दूसरे चरण मे मांगे जाने पर जनगणना कर्मचारी को इसे उपलब्ध कराएं।

इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण अभियान है, जिसमें हर नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।

संबंधित पोस्ट

Amit tudni érdemes a Unibet platformjáról

Admin

Test Post Created

Admin

यूपी में पंचायत चुनाव टालने की मांग हाईकोर्ट से खारिज

Qaumi Reporter

Leave a Comment